राजेंद्र आर्लेकर और नीतीश ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
31-Oct-2023 08:55 PM 4854
पटना 31 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गांधी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रांगण में अवस्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्व. गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^