राज्य सरकार की राहत योजनाओं को पचा नहीं पा रही है भाजपा-धारीवाल
03-Jun-2023 08:36 PM 8044
कोटा 03 जून (संवाददाता) प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। राजस्थान के कोटा में आज अपने ..हाथ से हाथ जोड़ो.. अभियान के दौरान जनता से मुखातिब होते हुए श्री धारीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पास सिर्फ झूठा प्रचार करने के अलावा कोई और काम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुफ़्त बिजली और बिजली की खपत में स्लैबवार दी गई रियायत को देश के किसी भी राज्य में प्रदेशवासियों को दी जाने वाली सबसे बड़ी राहत बताते हुए कहा कि अकेले कोटा में ही दो लाख उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिला तय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^