03-Jan-2025 12:06 AM
4957
उदयपुर, 02 जनवरी (संवाददाता) सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का जन्मदिन गुरुवार शाम को उदयपुर में हिरण मगरी सेक्टर चार चौराहे पर मिठाई वितरण व आतिशबाजी करके मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने लड्डू से बने केक को काटकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, पूर्व प्रधान खूबीलाल पालीवाल, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौथमल मंगरोरा, पूर्व महामंत्री दिग्विजय श्रीमाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, अनिश श्रीमाली सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।...////...