राज्यसभा का सत्रावसान
27-Sep-2023 05:51 PM 3548
नयी दिल्ली 27 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति ने राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया है। राज्यसभा सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 261 वें सत्र (विशेष सत्र) के समापन पर सदन की कार्यवाही 21 सितम्बर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी थी। यह सत्र 18 से 22 सितम्बर तक आहूत किया गया था लेकिन यह एक दिन पहले ही 21 सितम्बर को संपन्न हो गया। इस दौरान संसद ने बहुप्रतिक्षीत महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^