राकांपा (अजित पवार) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
27-Oct-2024 03:45 PM 5935
मुंबई, 27 अक्टूबर (संवाददाता) श्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। राकांपा ने इससे पहले 23 और 25 अक्टूबर को 45 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की थी और आज चार उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। सूची के अनुसार, गेवराई निर्वाचन क्षेत्र से विजय सिंह पंडित, फलटन से सचिन पाटिल , निफाड़ से दिलीपकाका बुनकर और पारनेर से काशीनाथ दाते चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अब तक 49 उम्मीदवारों की सूची घोषित की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^