16-Apr-2022 10:41 PM
3327
औरंगाबाद/मुंबई 16 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता महेश तपासे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आंतरिक धार्मिक समरसता, सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करती है, क्योंकि वह आरती और इफ्तार जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
श्री तपासे ने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा छत्रपति शाहू महाराज, ज्योतिबा फुले, डॉ. बाबा साहब अम्बेडर तथा प्रतिशील विचारों में विश्वास रखने वाला राज्य रहा है।
उन्होंने राज्य में 2019 में महा विकास अघाड़ी सरकार के गठन के बाद इसे बदनाम, अस्थिर तथा गिराने की कई कोशिशें की गयी।
श्री तपासे ने राज्य के लोगों से अंतरधार्मिक सद्भाव के सिद्धांत को कायम रखते हुए इस जहरीले धार्मिक सांप के जहर को कुचलने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों को भाजपा जैसे रावण की जातिवादी और धार्मिक लंका जलाने का संकल्प लेना चाहिए।...////...