राकेश मौर्य जौनपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष
23-Dec-2023 10:06 PM 3090
जौनपुर , 23 दिसंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिला पंचायत सदस्य रह चुके राकेश मौर्य को जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मडियाहू तहसील एवं बरसठी ब्लॉक के भदारांव गांव निवासी राकेश मौर्य को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होने की सूचना मिलते ही जिले के सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोगों ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दिया वहीं उनके मनोनयन पर जिले नेताओं ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^