राकेश मिश्रा का गाना भतार भईल रसिया रिलीज
23-Dec-2023 01:39 PM 1337
मुंबई, 23 दिसंबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक राकेश मिश्रा का गाना भतार भईल रसिया रिलीज हो गया है।गाना भतार भईल रसिया एस आर के म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।इस गाने को राकेश मिश्रा ने आवाज दी है।गाना भतार भईल रसिया को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि इस गाने को सुनकर और देखकर कोई भी मस्ती में झूमने लगेगा। हमारा यह गाना फुल टू मनोरंजन वाला है। गाने की प्रस्तुति भी आकर्षक अंदाज में हुई है और इसे बड़े लेवल पर बनाया भी गया है। मुझे यह गाना कर बेहद मजा आया। इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी यह खूब पसंद आए। तारीख के हिसाब से इस जाते हुए साल में भी मनोरंजन कम नहीं होगी, ये मेरा वादा है। आने वाले दिनों में और भी एक से बढ़ कर गाने लेकर आऊंगा। बस दर्शक अपना प्यार और आशीर्वाद अपने भाई पर बनाए रखें। गाना भतार भईल रसिया को बड़ा हिट बनाएं। इस गाने पर खूब रिल्स भी बनाएं।गाना भतार भईल रसिया में पारुल ठाकुर मुख्य भूमिका में धमाल मचा रही हैं। इस गाने के गीतकार आजाद सिंह और संगीतकार विशाल सिंह हैं। कोरियोग्राफर एम के गुप्ता हैं। डीओपी सरफराज खान हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^