रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे अमिताभ
22-Jan-2024 12:27 PM 3879
मुंबई, 22 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे, जहां उनका ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया।अयोध्या में आज रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। पूरा देश राम भक्ति में डूबा हुआ है और हर और राम नाम की गूंज हो रही है। पूरे देश में इस समय उत्सव का माहौल है। इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड की कई हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं।राम के नाम का भगवा चुनरी ओढ़कर अमिताभ और अभिषेक अयोध्या पहुंचे।अयोध्या में अमिताभ का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^