रामलला प्राण प्रतिष्ठा में लगा सितारों का जमघट,
22-Jan-2024 08:11 PM 2033
अयोध्या, 22 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई सितारे अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुये। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी हिस्सा लेने के लिए आयोध्या पहुंचीं। पूरा देश राम के आगमन से आस्था में डूबा है और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना है। समारोह से लगातार वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^