रांची से गिरिडीह जा रही यात्री बस नदी में गिरी ,कई के मौत की आशंका
05-Aug-2023 10:38 PM 3245
रांची, 05 अगस्त (संवाददाता) झारखंड के गिरिडीह में शनिवार शाम रांची से गिरिडीह जा रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई इसमें कई लोगों के मौत होने की आशंका है। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की एक बस बराकर नदी में जा गिरी है। घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर हुई है।बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह जा रही बस जैसे ही बराकर नदी पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिर गई। सूचना मिलने के बाद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुच गये है और बचाव एवं राहत कार्य चला रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^