रानी रामपाल पर रखा गया हॉकी स्टेडियम का नाम
21-Mar-2023 06:33 PM 8575
नयी दिल्ली, 21 मार्च (संवाददाता) मॉडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) राय बरेली ने हॉकी में भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल के योगदान का सम्मान करते हुए अपने हॉकी स्टेडियम का नाम “रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ” रख दिया है। रानी ने मंगलवार को ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। रानी अपने नाम का स्टेडियम पाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्टेडियम की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “मेरी खुशी और आभार व्यक्त करने के लिये शब्द बहुत कम लगते हैं। एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी में मेरे योगदान का सम्मान करने के लिये हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानी गर्ल्स हॉकी टर्फ' कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^