राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को ग्वालियर आएंगी
01-Jul-2023 08:30 PM 8921
ग्वालियर, 01 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को अल्प प्रवास पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर आएंगी। वह यहां अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू वर्ष 2023 के पास आउट 283 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी। वहीं इस मौके पर पहली बार डॉ अनिल काकोडकर पदमश्री, पदम भूषण, पदमविभूषण को मानद उपाधि डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ साइंस से विभूषित किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^