05-Mar-2023 10:00 PM
2725
अमृतसर 5 मार्च (संवाददाता) भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 मार्च को अमृतसर दौरे पर आने वाली हैं। राष्ट्रपति एक दिन के लिए अमृतसर दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह जहां गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगी, वहीं जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ भी जाएंगी।
जिला उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने इसकी पुष्टी करते हुए बतया कि जिला प्रशासन उनके आगमन, सम्मान और सुरक्षा की तैयारियों में जुट गया है। द्रौपदी मुर्मू, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। जिन्होंने बीते साल जुलाई महीने में शपथ ली थी। तब से लेकर कई बार उनके अमृतसर गोल्डन टेंपल आने की बात हुई। लेकिन अब उनके अमृतसर आने की घोषणा हुई है। द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों को इसके लिए तैयार रहने को कह दिया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति मुर्मू की पर्सनल सिक्योरिटी के साथ पुलिस विभाग की बैठकें भी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के लिए सेहत विभाग की टीम को भी जल्द गठित कर दिया जाएगा, जो पूरा समय राष्ट्रपति मुर्मू के साथ रहेंगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमों के साथ भी कोऑर्डिनेट किया जा रहा है।...////...