राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
01-Sep-2022 07:29 PM 8829
माउंट आबू, 01 सितम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ब्रह्माकुमारी संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रस्तावित दौर के मद्देनजर उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। श्रीमती मुर्मु के राष्ट्रपति बनने के बाद राज्य में पहली बार आने पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए उपखंड अधिकारी कटारिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ब्रह्माकुमारी संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन एवं ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। श्री कटारिया ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^