राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद पहुंची
04-Jul-2023 04:16 PM 4611
हैदराबाद, 04 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपने एक दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरु से वायु सेना की विशेष उड़ान से यहां पहुंचीं। यहां हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति मुर्मू सड़क मार्ग से बोल्लारम में राष्ट्रपति निलयम के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति वर्तमान में चार दिनों के लिए तीन राज्यों के दौरे पर हैं। श्रीमती मुर्मू आज शाम को गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारमन राजू की 125वीं जयंती समारोह के समापन समारोह को संबोधित करेंगी। पुलिस ने राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर यातायात के विशेष प्रबंध किये हैं। पुलिस ने राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इसके बाद राष्ट्रपति शाम छह बजे हैदराबाद के हकीमपेट वायुसेना स्टेशन से महाराष्ट्र के नागपुर के लिए रवाना होंगी। बुधवार सुबह राष्ट्रपति महाराष्ट्र के आदिवासी जिले गढ़चिरौली की यात्रा करेंगी। श्रीमती मुर्मू छह जुलाई (गुरवार को) को वर्धा जाएंगी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^