राठौड़ भाजपा के ही खिलाफ रचते है साजिश-डोटासरा
22-Jul-2023 09:03 PM 5821
जयपुर 22 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा संगठन का अतिक्रमण कर रहे है। श्री डोटासरा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान की विधानसभा चल रही है और श्री राठौड़ को वहां बोलना चाहिए लेकिन वह बाहर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी उनके मुंह की तरफ ताक रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री राठौड़ भाजपा संगठन का अतिक्रमण कर रहे हैं और भाजपा में कोई बोल नहीं पा रहा है जबकि भाजपा की बात भी हमको बोलनी नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा “संगठन को तो बख्शो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^