राठौर ने सुनील जाखड़ को दी बधाई
11-Jul-2023 07:31 PM 3617
जालंधर, 11 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के मंगलवार को विधिवत रूप से अपना पद ग्रहण करने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित पदग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पद ग्रहण समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी और आने वाले निकाय चुनावों और 2024 के चुनावों में भाजपा भारी बढ़त के साथ जीत की और अग्रसर होगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला जालंधर के पूर्व जिला अध्य्क्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनी शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अमृतसर के जिलाध्यक्ष डॉक्टर हरविंदर सिंह संधू, मुख्य रूप से उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^