रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले सप्ताह 70 करोड़ से अधिक की कमाई की
04-Aug-2023 02:05 PM 4893
मुंबई, 04 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर निर्मित-निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 46 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर करीब 73 करोड़ की कमाई कर ली है।‘गली बॉय’ के बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^