रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिया गुजरात जायंट्स को 126 रनों का लक्ष्य
28-Feb-2025 12:36 AM 9634
बेंगलुरु 27 फरवरी (संवाददाता) कनिका आहूजा (33), राघवी बिष्ट (22) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 20) रनों की पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसने 25 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। डेनिएल वायट (चार), एलिस पेरी (शून्य) और कप्तान स्मृति मंधाना (10) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद राघवी बिष्ट और कनिका अहुजा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में भारती ने राघवी बिष्ट (22) को रनआउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। तनुजा कंवर ने कनिका अहुजा (33) को अपना शिकार बना लिया। कनिका ने अपनी पारी में एक चौके और दो छक्के लगाये। ऋचा घोष (नौ) और किम गार्थ (14) रन बनाकर आउट हुई। जॉर्जिया वेयरहम 21 गेंदों में (20) रन बनाकर नाबाद रही। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 125 रन का स्कोर बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^