रायबरेली में कार की टक्कर से दो मरे
30-Aug-2023 11:28 PM 7341
रायबरेली 30 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज इलाके में तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आकर राखी बांधने जा रही महिला और उसके साथ बाइक पर सवार बच्ची की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुबख्शगंज इलाके में सराय मुबारक के पास आज शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार वैगन आर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मृत्यु हो गयी। बाइक पर चार लोग सवार थे जिसमें से उर्मिला (55) और उसके साथ बैठी बच्ची आस्था (6) की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि बाइक चालक द्वारका और शिवांगी (8) की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^