रायबरेली:गंगा में स्नान को गये चार में से दो बच्चे डूबे
21-Sep-2023 01:01 PM 3936
रायबरेली 21 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ऊंचाहार इलाके के गोकना घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गये चार में दो बच्चे डूब गये हैं और इनके बाद में कोई सुराग अभी तक नहीं मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने गुरूवार को बताया कि कल करीब साढ़े बारह बजे एक 12 वर्षीय लड़का अभिषेक और एक 14 वर्षीय लड़की गुंजा उर्फ पायल ऊंचाहार के गोकना घाट पर स्नान कर रहे थे कि अचानक दोनों का पैर पानी मे फिसल गया और वे दोनों नदी की गहराई में चले गए ।लोगो के देखते ही देखते आँखों से ओझल हो गए। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। आजकल बारिश के कारण गंगा उफान पर है और बहाव तेज़ है। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^