रायलसीमा में चक्रवाती तूफान का क्षेत्र बनाः मौसम विभाग
21-May-2022 06:58 PM 6915
अमरावती (आंध्र प्रदेश) 21 मई (AGENCY) दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आस पास के इलाकों में चक्रवात की स्थिति अब आगे बढ़कर रायलसीमा तथा पड़ोसी क्षेत्रों में पहुंच चुका है, इसका दायरा समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से लेकर 5.8 किलोमीटर है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम और रायलसीमा में अगले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली-गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों या कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में एक या दो जगह बारिश हुई और पुड्डुचेरी के यनम में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने कहा कि गन्नावरम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^