रायपुर में पिकअप और ट्रेलर की टक्कर, 13 की मौत, कई घायल
12-May-2025 08:21 AM 8439
रायपुर 12 मई (संवाददाता)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती देर रात रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक (पिकअप) और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित एक पारिवारिक या धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय पिकअप में 50 से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग एक पारिवारिक या धार्मिक कार्यक्रम (संभवत: चौथिया छट्टी) में शामिल होने के बाद चटौद की ओर लौट रहे थे। इस दौरान उनका वाहन सारागांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 03 अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रायपुर के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा थाना की पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ट्रक और ट्रेलर के मलबे को हटाने में घंटों लग गए। रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया, “रात 12 से 01 बजे के आस-पास हमें हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। तेरह लोगों का निधन गया है और 11 से 12 लोग घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^