राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई
15-Dec-2023 12:00 AM 500

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा श्री अवधेश प्रताप सिंह ने किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^