राज्यपाल श्री पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान
15-Aug-2024 12:00 AM 659

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर सम्मानित कराया। राज्यपाल श्री पटेल की ओर से राजभवन के अधिकारियों ने भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुँच कर उनका सम्मान किया। भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मोहम्मद जमीर, श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती सावित्री देवी वर्मा और श्रीमती नारायणी देवी को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई, और मेडिकल किट भेंट किए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री हबीब नज़र की पत्नी श्रीमती फिरोज़ जहां और स्व. श्री मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी श्रीमती अख्त़र जहां का सम्मान उनके निवास पर किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^