राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में ध्वज फहराया
27-Jan-2025 12:00 AM 706

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राजभवन में ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिष्ठान भी वितरित की गई। राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, परिसहाय द्वय श्री शशांक, श्री अतुल शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अभिलाष भलावी सहित राजभवन के सभी विभागों, सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^