रक्षा पेंशनभोगियों के लिए वार्षिक पहचान की समय सीमा 20 फरवरी तक बढ़ाई गई
02-Feb-2023 11:00 PM 8452
नयी दिल्ली 02 फरवरी वार्ता रक्षा मंत्रालय ने पेंशन प्रशासन प्रणाली (रक्षा) या स्पर्श के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगियों के लिए वार्षिक पहचान यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय सीमा 20 फरवरी तक बढ़ा दी है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि स्पर्श के माध्यम से पेंशन पाने वाले सभी व्यक्ति 20 फरवरी तक वार्षिक पहचान पूरी कर सकते हैं। वार्षिक पहचान का पूरा किया जाना मासिक पेंशन के निरंतर और समय पर क्रेडिट के लिए जरूरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^