रक्षाबंधन पर हरियाणा में महिलाओं के लिये निशुल्क यात्रा: शर्मा
09-Aug-2023 02:53 PM 2751
चंडीगढ़, 09 अगस्त(संवाददाता) हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर तोहफा देते हुए राज्य परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि वे भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि विभाग गत कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दे रहा है। इस वर्ष भी गत वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण और स्टैंडर्ड बसों में रहेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^