रंधावा, डोटासरा एवं जूली की राहुल एवं प्रियंका से मुलाकात
05-Dec-2024 08:41 PM 4653
नई दिल्ली/ जयपुर 05 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से गुरुवार को मुलाकात की। इन नेताओं ने नई दिल्ली में यह मुलाकात की। मुलाकात के बाद श्री डोटासरा ने बताया कि इस दौरान उनसे राजस्थान में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जानकारी प्रस्तुत की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^