रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना ने एनिमल की शूटिंग शुरू की
22-Apr-2022 04:47 PM 3210
मुंबई, 22 अप्रैल (AGENCY) बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू कर दी है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल की शूटिंग आज से मनाली की बर्फीली पहाड़ियों में शुरू कर दी गई है। फिल्म के लीडिंग एक्टर्स रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म की पहले शेड्यूल की शुरुआत कर दी है। फिल्म एनिमल में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आयेंगे।एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^