रंगोली बनाकर और तुलसी के पौधे वितरित कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व की दी बधाई
17-Nov-2023 12:00 AM 1239

उज्जैन जिले में शुक्रवार को विधानसभा-2023 के अन्तर्गत मतदान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्रों पर किसी पर्व जैसा नजारा दिखा। लोकतंत्र के महापर्व पर आदर्श मतदान केन्द्रों में विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा की गई। दशहरा मैदान स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र में रंगोली बनाई गई तथा तुलसी के पौधे वितरित किये गये। आने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व की बधाई भी दी गई।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^