राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमा पूर्वक मनाया जाए: मुख्यमंत्री डॉ यादव
09-Jan-2024 12:00 AM 898

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमापूर्वक मनाया जाए। राज्य एवं जिला स्तर पर बेहतर आयोजन हों। जनपद पंचायत, नगरपालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायत मुख्यालय तक गरिमापूर्वक आयोजन हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्रीसुधीर कुमार सक्सेना, विभिन्न विभागों के अपर सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^