राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित गणमान्यजनों ने की आत्मीय अगवानी
19-Sep-2024 12:00 AM 571

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आत्मीय अगवानी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, लेफ्टिनेंट जनरल श्री गजेंद्र जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल श्री हरजीत सिंह साही, डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर जोन श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर बुधवार को इंदौर पहुंची।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^