83 की उम्र में ऐसे दिखते हैं 'रामायण' के रावण अरविंद त्रिवेदी
02-Oct-2021 01:43 PM 2911
नई दिल्ली। टीवी के इतिहास का अबतक का सबसे पॉपुलर सीरियल 'रामयण' के सभी किरदार अमर हैं। साल 1987 में आए इस धारावाहिक में जिन-जिन एक्‍टर्स ने काम किया वो हमेशा हमेशा के ल‍िए अमर हो गए। लोगों की दीवानगी का आलम ये रहा कि रामायण सीरियल में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल को लोग सच में राम समझने लगे और दीपिका चिखलिया को माता सीता। अरव‍िंद त्र‍िवेदी ने राक्षस राज रावण का किरदार निभा कर खासी लोकप्रियता बटोरी।दर्शक 34 साल बाद भी जानना चाहते हैं कि उनके चहेते कलाकार किस हाल में हैं। तो उनके लिए सारियल के लक्ष्मण यानि सुनील लहरी जो कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, उन्होंने 'रावण' अरव‍िंद त्र‍िवेदी के साथ कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। जिसमें अरव‍िंद त्र‍िवेदी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। पिछले साल 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाहों से लोग परेशान हो गए थे। ऐसे में सुनील लहरी ने ही उनकी तस्वीर सांझा कर सोशल मीडिया पर सबको बताया कि हमारे प्रिय लंकेश स्वस्थ्य हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ। अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार में वो जान फूंकी कि उनके आगे सब फीके पड़ गए। उनकी बड़ी-बड़ी बोलती आंखें बिना संवाद के ही पर्दे पर बहुत कुछ बोल जाती थीं। Ravana Arvind Trivedi..///..ravana-arvind-trivedi-of-ramayana-looks-like-this-at-the-age-of-83-320957
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^