रीबिया-ट्यूनीशिया सीमा के पास मिले दो अवैध प्रवासियों के शव
01-Aug-2023 09:29 AM 2059
त्रिपोली, 01 अगस्त (संवाददाता) लीबियाई सीमा नियंत्रण विभाग को सोमवार को ट्यूनीशियाई सीमा के पास अवैध प्रवासियों के दो शव मिले। प्रवासियों के जहां पर शव मिले हैं, वहां पर ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा निकाले जाने के बाद सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। विभाग ने एक बयान में कहा, “गश्ती दल को अल-अस्सा शहर (सीमा के पास) में अफ्रीकी नागरिकों के अज्ञात शव मिले।” बयान में कहा गया है कि शनिवार को भी सीमा के पास इस तरह के छह शव मिले थे। मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले केंद्र के अनुसारा 02 जुलाई से ट्यूनीशियाई सुरक्षा बलों ने सामूहिक रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं सहित कई सौ अश्वेत अफ्रीकी प्रवासियों और शरण चाहने वालों को लीबिया-ट्यूनीशियाई सीमा पर एक दूरस्थ, सैन्यीकृत बफर जोन से निष्कासित कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^