रेलवे ने पत्थरबाजों के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
21-Jul-2023 08:24 PM 9060
कोटा, 21 जुलाई (संवाददाता) पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने चलती यात्री गाड़ियों पर पत्थर फ़ैंककर रेलवे की सम्पति को नुकसान पहुंचाने वालों को जागरूक करने का फैसला किया है। कोटा रेल मंडल के प्रबंधक मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में चलती ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाएं को लेकर मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रेल पटरियों के आसपास रहने वाले लोगों को रेलवे के नुकसान एवं यात्रियों के चोटिल होने के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही इस पत्थर मारने वाले अपराध और उससे जुड़ी सजा के बारे में भी बताया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^