सूर्यगढ़ा में रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्‍नी की गलादबा कर अपराधियों ने कि हत्‍या
08-Nov-2021 11:55 AM 1740
बिहार | जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश सिंह एवं उनकी पत्नी जगतारिणी देवी की हत्या रविवार की रात कर दी गई है। दोनों की हत्या गले मे फांसी लगाकर की गई है। सुबह होने पर ग्रामीणों ने दंपती को घर मे मृत पाया। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस सहित सैकड़ों ग्रामीण उनके घर पर पहुंचे हैं। मृतक दंपती घर मे अकेले रहते थे। बेटे बाहर रहते हैं। वृद्ध दंपती की हत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है। जिस कमरे में दोनों शव हैं उस कमरे का सामान फैला हुआ है। अपराधियों ने संभवतः चोरी की घटना को अंजाम दिया है फिर कोई और बात हो सकती है। पुलिस ने कमरे को तत्काल सील कर दिया है। एफएसएल की टीम के आने के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। murdered criminal..///..retired-teacher-and-his-wife-were-murdered-by-criminals-in-suryagarh-326960
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^