रेवंत रेड्डी ने राजनाथ से किया हैदराबाद-बेंगलुरु को ‘रक्षा औद्योगिक गलियारा’ घोषित करने का आग्रह
28-Feb-2025 08:36 PM 1904
हैदराबाद, 28 फरवरी (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हैदराबाद-बेंगलुरु को ‘रक्षा औद्योगिक गलियारा’ घोषित करने का आग्रह किया। श्री सिंह ने यहां गाचीबावली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्सव ‘विज्ञान वैभव-2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें भाग लेते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद और बेंगलुरु देश के रक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं और यदि इन्हें रक्षा औद्योगिक गलियारा घोषित किया जाता है, तो इससे भारी निवेश आयेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^