रेवती की फिल्म ऐ जिंदगी का ट्रेलर रिलीज
30-Sep-2022 01:01 PM 4995
मुंबई, 30 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री रेवती की आने वाली फिल्म ऐ जिंदगी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ऐ जिंदगी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में रेवती और सत्यजीत दुबे ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'प्लाटून वन फिल्म्स', बुटीक फिल्म स्टूडियो एक और रोमांचक नई फिल्म, 'ऐ जिंदगी' के साथ वापस आ गया है, जो भारत और उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।ऐ जिंदगी की कहानी 26 साल के लड़के की है, जो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। रेवती इस फिल्म में एक काउंसलर का रोल निभाएंगी। यह फिल्म डॉ अनिर्बान बोस द्वारा लिखित और निर्देशित है।ऐ जिंदगी 14 अक्टूबर को भारत और नॉर्थ अमेरिका के सिनेमाघरो में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^