रिलायंस रिटेल में एक हजार करोड़ का निवेश: ईशा अंबानी
28-Aug-2023 08:34 PM 4022
मुंबई 28 अगस्त (संवाददाता) देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कारोबार करने वाली इकाई रिलायंस रिटेल ने पिछले एक वर्ष एक हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है और 3800 स्टोर शुरू किये गये हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज यहां वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुये रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल कंपनी के स्टोरों में 78 करोड़ फुटफॉल रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल इस समय दुनिया का सबसे बड़ा रिटेल एंप्लॉयर है। इसकी पहुंच 30 फीसदी भारतीयों तक है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 5 लाख लैपटॉप बेचे हैं। वहीं अपैरेल की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 के दौरान 54 करोड़ अपैरेल बेचे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^