ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं ने हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का पाठ सिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15-Sep-2024 12:00 AM 731

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं ने हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का पाठ सिखाया है। उनके बताये मार्गों और सिद्धांतों पर चलकर हम स्वस्थ जीवनशैली प्राप्त कर सकते हैं। आज के युग में आहार, विहार और संयमित दिनचर्या रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में सांसद सेवा संकल्प अभियान हेल्थ ऑफ इंदौर और दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। स्वस्थ युवा समर्थ राष्ट्र के ध्येय को लेकर सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर सांसद सेवा संकल्प अभियान हेल्थ ऑफ इंदौर के तहत विगत दो दिनों में 50 हजार से अधिक युवाओं की प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट की गई। इस अभियान में अब तक तीन लाख से अधिक नागरिकों की प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट करवाया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^