रितेश पांडे का नया गाना हर हर महादेव रिलीज
01-Aug-2023 12:45 PM 1386
मुंबई, 01 अगस्त (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे का नया गाना हर हर महादेव रिलीज हो गया है।गाना हर हर महादेव को सारेगामा हम भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय का तांडव नृत्य मुख्य आकर्षण है।रितेश पांडेय ने कहा कि हर हर महादेव ऐसा जयघोष है, जिसे हम अपने बचपन से सुनते आए हैं। आज हमने उसे अपने गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। इस बार भी हमने मिलकर एक क्लास भक्ति गाना बनाया है, जो शिव भक्तों के साथ-साथ तमाम संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाली है। हर हर महादेव की गीतकार मंजिल मीत और संगीतकार डी पी यादव हैं। इस गाने के वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। कोरियोग्राफर सनी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^