रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिये किया प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
07-Nov-2023 09:41 PM 3954
जयपुर 07 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए मंगलवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गत सितम्बर एवं अक्टूबर के दो महीनों के वेतन एवं पेंशन,तीन माह के सेवानिवृति परिलाभ एवं वित्त वर्ष 2022-23 के बोनस के बकाया भुगतान की मांग के लिये दोपहर में प्रदेशभर में रोडवेज की सभी इकाइयों पर एक बजे से दो बजे तक दूसरी बार व्यापक प्रदर्शन किये गये। इन प्रदर्शनों में महिला कर्मचारियों सहित सेवानिवृत कर्मचारी भी शामिल हुये। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अपनी मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने गत तीन नवम्बर को भी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^