रोहित पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
27-Mar-2022 11:34 PM 5801
मुम्बई, 27 मार्च (AGENCY) मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बार फिर से आईपीएल की शुरुआत बेहद खराब रही। उनकी टीम को दिल्ली कैपिटल्स से रविवार को ना केवल हार का सामना करना पड़ा बल्कि इस मैच में धीमी ओवर गति के लिए कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई इस मैच में चार विकेट से हार गया। आईपीएल ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, 'मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है इसलिए मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^