रूस-चीन संबंधों पर सही निर्णय नहीं कर सकता अमेरिका : केफेई
16-May-2023 04:43 PM 4916
बीजिंग 16 मई (संवाददाता) चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तान केफेई ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका शीत युद्ध के बाद रूस-चीन संबंधों पर सही निर्णय नहीं कर सकता। प्रेस ब्रीफिंग में श्री केफेई ने रूस-चीन गठबंधन के बारे में अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ जनरल मार्क मिले के बयान पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दूसरों से खुद को आंकने वाले और सीमित तथा पुराने शीतयुद्ध के दौरान की सोच का पालन करने के साथ ही रूस-चीन संबंधों का आकलन करने वालों के संदेश एवं तर्क गलत हैं। उल्ल्खनीय है कि श्री मिले ने अपने बयान में कहा था कि रूस और चीन के बीच सामरिक सैन्य गठबंधन में हस्तक्षेप करने के लिए अमेरिका सब कुछ करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^