रूसी नौसेना के बेड़े में 2023 में शामिल होंगे 30 जहाज: पुतिन
30-Jul-2023 04:10 PM 7472
मॉस्को, 30 जुलाई (संवाददाता) रूस लगातार अपनी नौसेना की शक्ति में विस्तार कर रहा है और इसी कड़ी में 2023 में देश के नौसेना के बेड़े में 30 जहाज शामिल शामिल करेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा, “आज रूस बड़े पैमाने पर समुद्री नीति के कार्यों को आत्मविश्वास के साथ लागू कर रहा है, लगातार अपने बेड़े की शक्ति का विस्तार कर रहा है। सिर्फ इस वर्ष विभिन्न प्रकार के 30 जहाज इसमें शामिल होंगे।” उन्होंने कहा कि युद्धक ड्यूटी पर रखे गए जहाजों में मर्करी मिसाइल कार्वेट शामिल है, जिस पर सेंट जॉर्ज नौसैनिक ध्वज ( नौसैनिक परंपराओं की अनुल्लंघनीयता के संकेत के रूप में) फहराया गया है , जो सैन्य नाविकों के साहस, बहादुरी और दृढ़ता का प्रतीक है।" श्री पुतिन ने कहा, "ये गुण आज पूरी तरह से प्रकट हो रहे हैं।" उन्होंने कहा कि रूसी नौसेना हमेशा देश की सीमाओं की एक अटूट संरक्षक रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^