22-Aug-2023 04:04 PM
2333
केप टाउन, 22 अगस्त (संवाददाता) रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को जोहान्सबर्ग पहुंचे।
यह जानकारी स्पूतनिक संवाददाता ने दी।
यह शिखर सम्मेलन मंगलवार से गुरुवार तक चलेगा। श्री लावरोव रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो लिंक के माध्यम से इसमें शामिल होंगे।
दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने एक्स पर ट्वीट किया,“विदेश मंत्री और रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख श्री लावरोव का स्वागत दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग उप मंत्री एल्विन बोटेस ने वाटरक्लोफ वायुसेना अड्डे पर किया।”
दक्षिण अफ्रीका, 2023 में ब्लॉक का अध्यक्ष, ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अफ्रीकी संघ के प्रमुख मूसा फाकी महामत सहित दर्जनों देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
फिलहाल, इस ब्लॉक का गठन ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा किया गया है। शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय ब्रिक्स का संभावित विस्तार होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका के शेरपा अनिल सूकलाल के अनुसार, 23 देशों ने इसकी सदस्यता के लिए अपनी रुचि दिखायी है। एजेंडे के अन्य विषयों में आर्थिक संबंध, व्यापार अवसंरचना और अमेरिकी डॉलर पर सदस्य देशों की निर्भरता में कमी लाने के लिए एक आम मुद्रा पर संभावित चर्चा शामिल है।...////...