साड़ों से बच्चे बुजुर्गो को नहीं बचा पा रही है भाजपा सरकार: अखिलेश
23-Nov-2023 11:17 PM 7937
मैनपुरी 23 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार करोड़ो रूपये खर्च करके भी बच्चों और बुजुर्गो को सांडों से बचा नहीं पा रही। जिले के घुटारा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि बच्चे डर की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बूढ़े डर की वजह से घर से नहीं निकल रहे हैं। प्रदेश में किसान,गरीब,बेरोजगार समस्याग्रस्त हैं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरायेगी। भाजपा जनता की समस्याओं पर बात नहीं करती और न जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। भाजपा धार्मिक मुद्दों पर चुनाव लड़ती है, धर्म के नाम पर वोट मांगती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^