साहा ने की प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत
16-Jul-2023 04:12 PM 7930
अगरतला, 16 जुलाई (संवाददाता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को मुख्य सचिव से सरकारी कार्यालयों, अदालतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान को सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश जारी करने को कहा। श्री साहा ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त त्रिपुरा मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के अनुरूप है जिन्होने पिछले साल जुलाई से पूरे देश में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की थी। उन्होंने अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य के लोगों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आग्रह किया, जो समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “प्लास्टिक पर निर्भर जीवन शैली शरीर में विभिन्न बीमारियों को जन्म दे सकती है, जो इसे लत से भी अधिक हानिकारक बनाती है। प्लास्टिक के जहरीले कणों से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, सभी के लिए इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है और प्लास्टिक मुक्त त्रिपुरा के लक्ष्य को प्राप्त करना तभी संभव है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने का कार्यक्रम सरकारी प्रतिष्ठानों से शुरू होना चाहिए और प्रशासन को प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^